From the press archive
पंजाबी नाटक ‘थर्स्टी क्रो’ ने खूब बटोरी तालियां
A Hindi clipping describes a performance of the Punjabi play ‘थर्स्टी क्रो’ at Government Senior Secondary School, Durana, and its environmental theme.
The article
Read in print. Read here.
पंजाबी नाटक ‘थर्स्टी क्रो’ ने खूब बटोरी तालियां।
अम्बाला, 28 जनवरी (बलराम): हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी और प्रेरणा संस्था द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुराना के परिसर में दविंदर सिंह गिल द्वारा रचित एवं प्रमोद पब्बी द्वारा निर्देशित पंजाबी नाटक ‘थर्स्टी क्रो’ का मंचन किया गया जिसने खूब तालियां बटोरीं।
प्रेरणा संस्था द्वारा प्रस्तुत इस पंजाबी नाटक में पानी, हवा एवं धरती में फैलाए जा रहे प्रदूषण और इससे पैदा हो रही गंभीर समस्या को व्यंग्यात्मक ढंग से पेश किया गया। इस नाटकीय प्रस्तुति ने दर्शकों की भरपूर वाहवाही हासिल की। नाटक के सभी कलाकारों का अभिनय इतना प्रभावित करने वाला था कि दर्शक काफी देर तक खड़े होकर तालियां बजाते रहे।
हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के डिप्टी चेयरमैन गुरविंदर सिंह धमीजा द्वारा हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में पंजाबी के प्रचार-प्रसार के लिए चलाए जा रहे उल्लेखनीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्रधानाचार्य मंजीत कौर ने कलाकारों के बेजोड़ अभिनय कौशल की प्रशंसा करते हुए सामाजिक सरोकार को उजागर करने वाले ऐसे नाटकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। अंत में प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।
दुराना स्कूल में नाटक प्रस्तुत करते कलाकार। (संजय)
Article text and photographs belong to the credited publication and contributors. Presented here as part of the production’s press record.