← News Coverage

From the press archive

आओ थोड़ा मुस्कुरा लें... से बिखेरी चेहरों पर खुशी

An Ambala photo clipping reports audience response to a staging of ‘आओ थोड़ा मुस्कुरा लें’.

By भास्कर न्यूज़ | अम्बालाCoverage of the production

Read in print. Read here.

नाटक मंचन: थोड़ी-बहुत बातों को भूलकर नफरत मिटाने का दिया संदेश

कला, सांस्कृतिक विभाग ने वीएमएस फाउंडेशन के सहयोग से कराया मंचन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कला एवं सांस्कृतिक विभाग ने वीएमएस फाउंडेशन के सहयोग से डीएवी जूनियर विंग स्कूल में हिंदी हास्य नाटक आओ थोड़ा मुस्कुरा लें का मंचन किया। कला एवं सांस्कृतिक विभाग रंगमंच की अधिकारी मोनिका जीएस चौहान मुख्यातिथि रहीं। कुर्सियों के हॉल में बैठे दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरता ये नाटक एक भुलक्कड़ डॉक्टर की रोजमर्रा की जिंदगी से उपजे कुछ हास्य लम्हों को समेटते हुए एक सशक्त सामाजिक संदेश के साथ खत्म होता है। नाटक के जरिए बताया गया कि अगर हर इंसान थोड़ी-बहुत बातों को भुलाना शुरू कर दे तो समाज में फैली नफरत को मिटाया जा सकता है।

नाटक में कमलेश शर्मा, अभिनव शर्मा, आकाश शर्मा, सतगुरु शरण, लक्ष्य भारद्वाज व आरती धीमान ने अभिनय किया। प्रकाश व्यवस्था संजीव भाटिया ने की। भारत भूषण और लक्ष्य भारद्वाज ने इसे संगीत से संवारा। मंच व्यवस्था सुरेश मेहता ने की। कला एवं सांस्कृतिक विभाग नृत्य से सुमन डोगी, डीएवी जूनियर विंग स्कूल की प्रिंसिपल पारुल नागपाल विशिष्ट अतिथि रहीं। मौके पर वीएमएस फाउंडेशन से प्रधान कमलेश शर्मा, उपप्रधान अभिनव शर्मा, सचिव संजीव भाटिया, उपसचिव सौरभ मदान, कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह सहगल का विशेष सहयोग रहा।

चित्र: नाटक मंचन करते कलाकार।

Article text and photographs belong to the credited publication and contributors. Presented here as part of the production’s press record.

100%
Newspaper clipping: आओ थोड़ा मुस्कुरा लें... से बिखेरी चेहरों पर खुशी

Loading the full scan…